High court issues judgment on Jat reservation stay will continue-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:04 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जाट आरक्षण पर हाईकोर्ट ने सुनाया फैसला, जारी रहेगी रोक

khaskhabar.com: शुक्रवार, 01 सितम्बर 2017 6:45 PM (IST)
जाट आरक्षण पर हाईकोर्ट ने सुनाया फैसला, जारी रहेगी रोक
हरियाणा। जाट आरक्षण पर आज पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट हाईकोर्ट ने आज अपना फैसला सुना दिया है। फैसले के तहत जाट हरियाणा सरकार के जाटों को बीसी (सी) कैटेगिरी के तहत दिए गए आरक्षण पर रोक जारी रहेगी। जाट समुदाय समेत छह जातियों को आरक्षण के मामले में आज हाईकोर्ट ने अपना फैसला सुनाया है। इस बारे में नेशनल बैकवर्ड कमीशन मार्च, 2018 तक हाईकोर्ट को अपनी रिपोर्ट पेश करेगा। फैसला जस्टिस एसएस सारों और जस्टिस लीजा गिल की बेंच ने सुनाया। आपको बता दें कि जस्टिस एसएस सारों 3 सितंबर को रिटायर होने जा रहे हैं। ऐसे में आज उनका कोर्ट में आखिरी दिन है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement