Heritage needs saving-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:37 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

विरासत सहेजने की दरकार

khaskhabar.com: शनिवार, 15 अक्टूबर 2016 6:07 PM (IST)
विरासत सहेजने की दरकार
बाड़मेर। ऐतिहासिक बाटाडू कुआं इन दिनों अपनी दुर्दशा के चलते आंसू बहाता नजर आ रहा है। सरकारी उदासीनता के चलते यह कुआ अपना अस्तित्व खो रहा है । जानकारी के मुताबित बाटाडू का ऐतिहासिक कुआं देखरेख के अभाव में दिनों दिन खो रहा है, अपना अस्तित्व खो रहा है। एक समय यह कुुआं आसपास के सैंकड़ो गांवों के हजारों लोगों के पेयजल का प्रमुख स्रोत था साथ ही इलाके में बाटाडू कुआं है ,एक दर्शनीय स्थल भी है। इस कुएं पर संगमरमर के पत्थरों से निर्मित देवी देवताओं की आकृतियां है देखने योग्य होने के साथ साथ लोगो की आस्था का स्थल भी है। ग्रामीणों के मुताबित कुएं की मरम्मत की जाए तो यह कुआ आज भी हजारों लोगो की प्यास बुझा सकता है । लेकिन गांव वालों का आरोप है कि जिम्मेदार लोग इस ओर ध्यान नही दे रहे है ।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement