khaskhabar.com: बुधवार, 23 नवम्बर 2016 11:25 AM (IST)
जोधपुर। शहर में ऐतिहासिक धरोहरों पर लोगों की नीयत खराब हो रही रही है लेकिन, नगर निगम फिर भी मौन है। हालात ये हैं कि मेहरानगढ़ म्यूजियम ट्रस्ट ने नागौरी गेट से किला रोड तक सरकारी जमीन पर हुए अतिक्रमण हटाने के लिए वर्ष 2001 से 2016 तक 62 पत्र लिखे हैं लेकिन, अतिक्रमण हटाना तो दूर, निगम ने इस बारे में रिपोर्ट तक तैयार नहीं की है। नागौरी गेट से किला रोड तक हुए अतिक्रमण और उसे हटाने के लिए मेहरानगढ़ म्यूजियम ट्रस्ट की ओर से सर्वाधिक 25 पत्र जिला प्रशासन को लिखे गए। इसके अलावा नगर निगम को 20, पीडब्ल्यूडी को 8, जेडीए को 8 और एक पत्र सूरसागर विधायक को भी लिखा गया लेकिन, कहीं से कोई कार्रवाई नहीं हुई।
अब निगम निकला शहर देखने राहुल गांधी से शादी करने पर अड़ी कांग्रेसी युवती...फिर क्या हुआ पढ़ें पूरी खबर