khaskhabar.com: बुधवार, 23 नवम्बर 2016 11:25 AM (IST)
इन दिनों नगर निगम के सीओ अरुण हसीजा अपनी टीम के साथ शहर में अतिक्रमण
हुए स्थलों का जायजा ले रहे हैं। महापौर घनश्याम ओझा कहते हैं कि क्षेत्र
में कोई भी अतिक्रमण होता है तो निगम छोटी-मोटी कार्रवाई करता रहता है
लेकिन, यहां पर बड़ी कार्रवाई पूरी प्लानिंग के साथ ही हो सकती है। साथ ही,
निगम कार्रवाई करने पहले क्षेत्रवासियों से भी बात करेगा, ताकि कार्रवाई
में कोई दिक्कत नहीं आए। इस कार्रवाई के लिए रविवार को बैठक बुला कर सारी
कार्य योजना बनाने पर विचार चल रहा है। जेडीए अध्यक्ष महेंद्र सिंह की
मानें तो उन्हें सरकारी जमीन पर अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं है और आने वाले
दिनों में निगम, जेडीए, जिला प्रशासन और यातायात पुलिस के साथ मिलकर
यातायात में बाधक बने अतिक्रमण ध्वस्त करेगा।
राहुल गांधी से शादी करने पर अड़ी कांग्रेसी युवती...फिर क्या हुआ पढ़ें पूरी खबर