he Samajwadi Party has brought the fruits of development-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:01 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

समाजवादी पार्टी ने बहाई है विकास की गंगा

khaskhabar.com: शनिवार, 10 सितम्बर 2016 10:35 PM (IST)
समाजवादी पार्टी ने बहाई है विकास की गंगा
धौलपुर। अपनी निजि यात्रा पर धौलपुर पहुंचे उत्तर प्रदेश के पेंशन सलाहकार राज्यमंत्री राजवीर सिंह लोधी ने कहा कि हमारी समाजवादी पार्टी की सरकार ने उत्तर प्रदेश में विकास की गंगा बहाई हैं. उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी विकास एवं जन कल्याणकारी योजनाओ को लेकर आगामी चुनाव लड़ेगी और दूबारा सत्ता में आएगी। राज्यमंत्री लोधी ने कहा कि समाजवादी पार्टी को कांग्रेस की खाट सभा से कोई खतरा नहीं हैं और भाजपा सिर्फ जातियो की राजनीति करती हैं,जब कि समाजवादी पार्टी प्रदेश में सभी जातियो को साथ लेकर चली हैं.इस मौके पर सर्किट हाउस में लोधी समाज के नेता संतोष सिंह राजपूत,हरेन्द्र सिंह जादोन,नवल राजपूत,आतेंद्र राजपूत,रतन लाल,कन्हैयालाल ने राज्यमंत्री राजवीर सिंह का ग्राम जोशी से स्वागत किया। समाज के लोगो से मुलाक़ात करने के बाद राज्यमंत्री सडक़ मार्ग से झाँसी के लिए रवाना हो गए।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement