Advertisement
हाथरस : छात्राओं के यौन शोषण मामले में प्रदर्शन, ABVP ने सौंपा ज्ञापन

प्रांत कार्यकारिणी सदस्य सुहाना खान ने कहा कि कॉलेज प्रशासन ने पुलिस केस दर्ज होने के बाद आरोपी शिक्षक को निलंबित किया, उससे पहले नहीं। उन्होंने इसे कॉलेज प्रबंधन द्वारा आरोपी को बचाने का प्रयास बताया और प्राचार्य व प्रबंध समिति के खिलाफ भी जांच और कार्रवाई की मांग की।
जिला संयोजक अर्पित वर्मा ने बताया कि कुछ कारणों से ABVP कार्यकर्ताओं को प्रदर्शन में देरी हुई, लेकिन प्रशासन से लगातार फोन के माध्यम से कड़ी कार्रवाई की मांग की गई थी।
इस प्रदर्शन में क्षेत्रीय सोशल मीडिया संयोजक विकास शर्मा, प्रांत सह छात्रा प्रमुख जयललिता कुशवाहा, विभाग छात्रा प्रमुख निशा निषाद, विभाग सह संयोजक भूपेंद्र सिंह, नगर मंत्री आकाश शर्मा, गौरव रावत, सुहाना, तान्या, गोपाल, शिवा गौतम, अमन पाण्डेय, शुभम पाल, इंद्र सैनी, कान्हा दीक्षित, रोहित अग्रवाल, आदित्य रावत, सूरज चौहान, हर्ष गोयल, वाशु वार्ष्णेय, चंचल, शिल्पी शर्मा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
अब देखना होगा कि प्रशासन इस पूरे मामले पर क्या कदम उठाता है। क्या कॉलेज प्रशासन और प्रबंध समिति के खिलाफ भी कार्रवाई होगी? या फिर यह मामला दब जाएगा? ABVP के इस प्रदर्शन ने प्रशासन पर दबाव जरूर बढ़ा दिया है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
हाथरस
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


