Advertisement
हाथरस : सपा सांसद रामजीलाल सुमन के खिलाफ भाजपा जिलाध्यक्ष ने दी शिकायत

उन्होंने कहा कि सपा ने अपना घिनौना चेहरा पेश किया है, पहले हिंदू देवी-देवताओं का और फिर छत्रपति संभाजी का अपमान करती रहती है।
उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने राज्यसभा सांसद सुमन से राणा सांगा के बारे में अमर्यादित टिप्पणी कराई। उसकी निंदा करते हुए हम उनका बहिष्कार करते हैं। पूरा क्षत्रिय समाज इसकी निंदा करता है। हम सरकार से मांग करते हैं कि उनकी सदस्यता को समाप्त किया जाए। उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए तहरीर दी गई है। उनके इस घटिया बयान के लिए पूरे देश में विरोध हो रहा है। उनकी काली करतूतें सामने आ चुकी हैं। वह विगत कई वर्षों से राजनीति में सक्रिय नहीं थे। उन्होंने अपने को हाईलाइट करने के लिए ऐसा बयान अखिलेश यादव के कहने पर दिया है। उन्होंने यह बयान राजनीतिक स्टंट के लिए दिया है।
ज्ञात हो कि समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद रामजी लाल ने संसद में राणा सांगा के बारे में टिप्पणी करके विवाद खड़ा कर दिया।
उन्होंने अपने बयान में कहा कि बाबर को भारत लाने वाला राणा सांगा था, लेकिन उसकी आलोचना नहीं की जाती। उनके इस बयान के बाद सदन में हंगामा मच गया और भाजपा सांसदों ने विरोध जताया।
उनके इस बयान को लेकर कई जगह विरोध हो रहा है। हालांकि, उन्होंने अपने बयान पर कुछ सफाई भी दी थी।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
हाथरस
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


