Haryana police find Honeypreet a tough nut to crack during questioning, narco test likely-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सच उगलवाने के लिए हनीप्रीत के नार्को टेस्ट की तैयारी, बठिंडा लेकर जा..

khaskhabar.com: गुरुवार, 05 अक्टूबर 2017 11:32 AM (IST)
सच उगलवाने के लिए हनीप्रीत के नार्को टेस्ट की तैयारी, बठिंडा लेकर जा..
पंचकुला। हनीप्रीत से हरियाणा पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है। ज्ञातव्य है कि कल बुधवार को पंचकुला कोर्ट ने हनीप्रीत को 6 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया था। अब हरियाणा पुलिस हनीप्रीत से राज उगलवाने में जुटी हुई है। पूछताछ का जिम्मा खुद आईजी ममता सिंह ने संभाला है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस हनीप्रीत से सच उगलवाने के लिए उसका नार्को टेस्ट करवा सकती है। जानकारी के अनुसार हरियाणा पुलिस हनीप्रीत का नार्को टेस्ट करवाने के लिए पंचकूला कोर्ट में अर्जी लगाने की तैयारी में है। वहीं पुलिस आज हनीप्रीत को बठिंडा लेकर जा रही है, जहां वह इतने दिनों से छिपी हुई थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस पूछताछ में हनीप्रीत सवालों से बच रही है और बार बार अपने बयान बदल रही है। वह पुलिस को गुमराह करने की कोशिश कर रही है। ऐसे में पुलिस सच उगलवाने के लिए उसका नार्को टेस्ट कराना चाहती है। वहीं डेरे के एक पूर्व सेवादार ने भी हनीप्रीत के नार्को टेस्ट की मांग की है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement