haryana defeat to himachal from fourty two run -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:53 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

हरियाणा ने 42 रनों से दी हिमाचल को मात

khaskhabar.com: शनिवार, 03 दिसम्बर 2016 9:18 PM (IST)
हरियाणा ने 42 रनों से दी हिमाचल को मात
भिवानी। विश्व विकलांग दिवस के मौके पर फिजीकली चैलेंज्ड क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ इंडिया की ओर से भीम स्टेडियम में हरियाणा और हिमाचल प्रदेश की अशक्त टीमों के बीच टी-20 मुकाबला खेला गया। पीसीसीएआई के प्रोजेक्ट चैयरमैन रहे स्व.जेपी मलिक ट्रॉफी के नाम से हुए मैच का उद्घाटन महेंद्रगढ़ लोकसभा सांसद धर्मबीर सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि आज दिव्यांग खिलाड़ी किसी से कम नहीं है। वे हर क्षेत्र में देश का नाम रोशन कर रहे हैं। अब ऐसे प्रयासों से इन खिलाड़ियों की प्रतिभा और निखर कर सामने आती है। दोनों टीमों के बीच हुए मुकाबले में हरियाणा ने हिमाचल प्रदेश को 42 रनों से मात दे दी। मैच के दौरान हरियाणा की टीम ने पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में एक विकेट खोकर 203 का स्कोर हिमाचल के सामने खड़ा किया। जवाब में खेलने उतरी हिमाचल प्रदेश की टीम महज 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 162 रन ही बना सकी। हरियाणा की तरफ से खेलते हुए ओमबीर ने सबसे अधिक रन 88 और यशपाल ने 69 रन बनाए। हिमाचल प्रदेश की तरफ से नरेश ने अच्छी गेंदबाजी की। बाबा बनकर दरिंदा लूटता रहा बेटियों की आबरू , महीनों बाद खुला राज

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement