Advertisement
हैप्पी पासिया की गिरफ्तारी आतंकी नेटवर्क के खिलाफ बड़ी सफलता : पंजाब के डीजीपी

उन्होंने बताया कि साल 2023 से 2025 के बीच हैप्पी पासिया ने पंजाब और अन्य राज्यों में टारगेट किलिंग, पुलिस ठिकानों पर ग्रेनेड हमले और फिरौती जैसे गंभीर अपराधों को अंजाम देने में अहम भूमिका निभाई।
डीजीपी ने उसकी गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए कहा कि 17 अप्रैल को अमेरिका के सैक्रामेंटो शहर में एफबीआई और आईसीई ने उसे गिरफ्तार किया है, जो भारत और अमेरिका के बीच बेहतरीन अंतरराष्ट्रीय सहयोग और खुफिया जानकारी के आदान-प्रदान का परिणाम है। इस पूरे अभियान में पंजाब पुलिस ने केंद्र सरकार की एजेंसियों के साथ लगातार खुफिया सूचनाएं साझा की।
उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस का संकल्प साफ है कि हर राज्यवासी की सुरक्षा सुनिश्चित करना, आतंकी ढांचों को नेस्तनाबूद करना और सीमापार से आने वाले खतरों से निपटकर पंजाब में शांति और कानून-व्यवस्था को बनाए रखना।
इससे पहले अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई ने कहा कि भारत के पंजाब में आतंकवादी हमलों के लिए जिम्मेदार एक कथित आतंकवादी हरप्रीत सिंह को एफबीआई और ईआरओ ने सैक्रामेंटो में गिरफ्तार कर लिया। वह दो अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी समूहों से जुड़ा हुआ है। जांच एजेंसी ने बताया कि वह अवैध रूप से अमेरिका में घुसा था और गिरफ्तारी से बचने के लिए बर्नर फोन का इस्तेमाल करता था।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
चंडीगढ़
Advertisement
पंजाब से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


