Hajj application process will start from January 2, Tri-language website launched-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 9:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

हज के लिए आवेदन प्रक्रिया 2 जनवरी से, त्रि-भाषीय वेबसाइट शुरू

khaskhabar.com: सोमवार, 26 दिसम्बर 2016 12:15 PM (IST)
हज के लिए आवेदन प्रक्रिया 2 जनवरी से, त्रि-भाषीय वेबसाइट शुरू
जयपुर। हज-2017 के लिए आवेदन प्रक्रिया 2 जनवरी से शुरू हो जाएगी। इसके लिए केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलात मंत्रालय ने हज मामलों से संबंधित एक त्रि-भाषायी वेबसाइट की शुरुआत कर दी है। यह वेबसाइट हिन्दी, उर्दू और अंग्रेजी भाषाओं में है। मंत्रालय की ओर से हज 2017 की घोषणा की जा चुकी है। हज समिति 2 जनवरी, 2017 से आवेदन लेना शुरू करेगी। इस वेबसाइट में भावी आवेदनकर्ताओं के लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा दी गई है। मंत्रालय की ओर से इस संबंध में दरगाह कमेटी समेत विभिन्न विभागों को भी जानकारी भेजी गई है। वेबसाइट पर हज के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की सुविधा उपलब्ध होगी। इसके अलावा वेबसाइट पर अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय, हज यात्रा, हज विभाग, हज की नियमावली, भारतीय हज समिति और निजी टूर ऑपरेटरों की जानकारी प्रदान की गई है। वेबसाइट में वे सारी सूचनाएं भी उपलब्ध है कि हज के दौरान क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए। हज यात्रा के संबंध में एक फिल्म भी वेबसाइट पर उपलब्ध है। वेबसाइट www.hajj.gov.in में एक ही स्थान पर हज के बारे में सारी जानकारियां उपलब्ध कर दी गई हैं। वेबसाइट में हज प्रबंध, केन्द्र और राज्य के हज अधिकारियों के उपयोगी फोन नंबर, राज्य हज भवनों के मानचित्र, मक्का और मदीना आदि में ठहरने के स्थानों के मानचित्र, भारतीय हज समिति और जेद्दा में स्थित भारतीय वाणिज्यिक दूतावास की वेबसाइटों के बारे में सभी जानकारियां दी गई हैं। भारत सरकार प्रत्येक वर्ष जेद्दा स्थित भारतीय वाणिज्यिक दूतावास में 2-3 महीनों के लिए प्रशासनिक और चिकित्सा अधिकारियों की नियुक्ति करती है। वेबसाइट में निजी टूर ऑपरेटरों की सूचना भी मौजूद है। हज यात्री निजी टूर ऑपरेटरों द्वारा दी जाने वाली सेवाओं के बारे में सूचनाएं प्राप्त कर सकते हैं। शिकायतों के पंजीकरण और फीडबैक का प्रावधान भी किया गया है। [@ Exclusive- दंगल से जगा हरियाणा में उम्मीदों का मंगल]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement