Gujarat model has failed, Modi model has failed - Ajay Rai-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

गुजरात मॉडल फेल हो गया, मोदी मॉडल फेल हो गया - अजय राय

khaskhabar.com: सोमवार, 25 मार्च 2024 08:25 AM (IST)
गुजरात मॉडल फेल हो गया, मोदी मॉडल फेल हो गया - अजय राय
वाराणसी,। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष और वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ लोकसभा चुनाव लड़ रहे अजय राय ने रविवार को दावा किया कि गुजरात मॉडल तथा मोदी मॉडल फेल हो गये हैं और "काशी की जनता हमारे साथ है"। वाराणसी से लोकसभा प्रत्याशी घोषित होने के बाद पहली बार यहां पहुंचे अजय राय का पार्टी कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया। कांग्रेस के साथ समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता भी मौजूद थे। प्रधानमंत्री से चुनावी मुकाबले के बारे में पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, "काशी की जनता हमारे साथ है, काशी का प्यार हमारे साथ है। जिस प्रदेश से वह (पीएम) आते हैं, उस गुजरात के दो-दो सांसदों ने भाजपा का टिकट वापस कर दिया है। गुजरात मॉडल फेल हो गया है, मोदी मॉडल फेल हो गया है।"--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement