grand finale of National Science Day-2018 Exhibition was held in Kota-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस-2018 का भव्य समापन

khaskhabar.com: गुरुवार, 01 मार्च 2018 12:07 PM (IST)
राष्ट्रीय विज्ञान दिवस-2018 का भव्य समापन
कोटा। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस-2018 प्रदर्शनी का भव्य समापन हुआ। प्रदर्शनी विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, क्षेत्रीय कार्यालय, छत्र विलास पैलेस डी.सी.एम. रोड, कोटा में विज्ञान एवं तकनीकी विभाग, राजस्थान सरकार एवं लाल बहादुर शास्त्री शिक्षा समिति, महावीर नगर विस्तार योजना, कोटा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की गई। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस-2018 की थीम ”विज्ञान से जीवन है“ को साकार किया। कार्यक्रम में मेडिकल कॉलेज कोटा सहित विभिन्न विभागों की 19 प्रदर्शनियां लगाई गईं। इनमें मेडिकल कॉलेज कोटा की लगी चारों प्रदर्शनियाँ अपने आप में श्रेष्ठ रहीं। नेत्रदान, अंगदान, देहदान आदि बिन्दुओं पर लोगों ने उपस्थित चिकित्सा अधिकारियों से काफी विचार-विमर्श किया और अपनी जिज्ञासाओं को शांत किया। इस सब स्थिति को देखते हुए ऐसा प्रतीत हुआ कि कोटा जिले मे भी अंगदान, देहदान, पेथोलोजी विज्ञान, एनोटॉमी, पी.एस.एम. के प्रति लोगों का रुझान बढ़ रहा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/5
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement