Advertisement
हमीरपुर में मुख्यमंत्री सुक्खू के जन्मदिन पर भव्य कार्यक्रम: कन्या पूजन, भंडारा और रोजगार मेले का होगा आयोजन

पत्रकार वार्ता में सदर विधायक के परिवारजन से जुड़े सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर भी सुमन भारती ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि पुंग खड्ड खनन मामले में सुप्रीम कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज कर दी है। इस फैसले से तथ्य साफ हो गए हैं कि सदर विधायक के परिवारजन दोषी पाए गए हैं। भारती ने कहा कि यह निर्णय सच्चाई को जनता के सामने लाया है और अब मामले में आगे की कार्रवाई होगी।
कांग्रेस नेता ने इस मौके पर मुख्यमंत्री सुक्खू के नेतृत्व की सराहना की और कहा कि उनके जन्मदिन पर ऐसे सकारात्मक कार्यक्रम युवाओं और समाज के लिए फायदेमंद साबित होंगे। जिला कांग्रेस कमेटी ने सभी कार्यकर्ताओं और आमजन से अपील की है कि वे इस आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें।
यह कार्यक्रम न केवल जन्मदिन का जश्न मनाएगा, बल्कि सामाजिक सेवा, रोजगार सृजन और कन्या सशक्तिकरण जैसे मुद्दों को भी बढ़ावा देगा।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
हमीरपुर
Advertisement
हिमाचल प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


