Gowalia pond damaged from 4 years in rajsamand-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:42 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

4 साल से क्षतिग्रस्त गोवलिया तालाब की रपट, अधिकारी नहीं ले रहे सुध

khaskhabar.com: बुधवार, 07 दिसम्बर 2016 3:16 PM (IST)
4 साल से क्षतिग्रस्त गोवलिया तालाब की रपट, अधिकारी नहीं ले रहे सुध
राजसमंद। झौर पंचायत में स्थित गोवलिया पिकअप वियर की रपट चार साल से क्षतिग्रस्त है। इससे हर साल बारिश का पानी बहकर बाहर निकल जाता है और तालाब खाली हो जाता है। इसकी शिकायत के बावजूद अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। अधिकारी एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डाल रहे हैं। क्षतिग्रस्त रपट की मरम्मत के बारे में आमेट सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता लक्ष्मीलाल सालवी से बात की तो उन्होंने गोवलिया पिकअप वियर को 2004 में पंचायत समिति विभाग में हेडओवर करने की बात कही। उन्होंने कहा कि इस तालाब की रपट की मरम्मत पंचायत समिति के कर्मचारियों द्वारा कराई जाएगी। सालवी ने बताया कि आमेट में सात तालाबों में से गुगली की फुट, लिंकी, गोवलिया पिकअप वियर, ढेड बाराका नाका, मोडादे राछेड़ी को पंचायत समिति में हेडओवर किया गया है। इस बारे में आमेट पंचायत समिति के विकास अधिकारी डॉ. महेन्द्र कुमार महेता ने बताया कि यह तालाब सिंचाई विभाग का है। हमारे जिम्मे तो इस तालाब में पानी की व्यवस्था को देखना है। छोटा कोई काम होता है तो हमारे स्तर पर तैयार किया जाता है लेकिन, बड़ा मरम्मत का कार्य सिंचाई विभाग के मार्फत ही होगा। फिर भी इसका प्रोपोजल तैयार कराएंगे। उधर, ग्रामीणों ने कहा कि इस तालाब की रपट करीब चार साल से क्षतिग्रस्त है। हर साल रपट से हजारों लीटर पानी व्यर्थ बाहर की ओर बह रहा है। ऐसे में इन दिनों तालाब करीब 5 फीट खाली हो गया है। यह तालाब करीब 8 दस किमी की परिधि में फैला हुआ है। इस तालाब से शम्भुपुरा, डुगांकाखेड़ा, झौर, मुरड़ा, गोवलिया, देवली, लालुखेड़ी, गलवा, सहित एक दर्जन गांवों के मवेशी प्यास बुझाते हैं। गोवलिया पिकअप वियर के तालाब से बारिश के दिनों में फीडर के माध्यम से चन्द्रभागा बांध में पानी छोड़ा जाता है। हिन्दु विवाह, मुस्लिम निकाह एक साथ, देखिए रोचक तस्वीरें...

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement