Governor will hoist national flag during state level function in Pathankot-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राज्यपाल पठानकोट में, सीएम पटियाला में तिरंगा फहराएंगे

khaskhabar.com: मंगलवार, 02 जनवरी 2018 10:31 PM (IST)
राज्यपाल पठानकोट में, सीएम पटियाला में तिरंगा फहराएंगे
चंडीगढ़। पंजाब के राज्यपाल वी.पी. सिंह बदनौर 69वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पठानकोट में राज्य स्तरीय समारोह के दौरान राष्ट्रीय झंडा फहरायेंगे जबकि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पटियाला में तिरंगा लहराने की रस्म निभायेंगे। मुख्यमंत्री कार्यालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर विभिन्न जि़ला मुख्यालयों पर होने वाले समागमों की अध्यक्षता करने के लिए अपने कैबिनेट साथियों को भी तैनात किया है। प्रवक्ता ने बताया कि पंजाब विधानसभा के स्पीकर राणा के.पी. सिंह जालंधर में राष्ट्रीय झंडा फहरायेंगे। इसी तरह बठिंडा में स्वास्थय एवं परिवार कल्याण मंत्री ब्रह्म महिंदरा, संगरूर में स्थानीय निकाय संबंधी मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू, लुधियाना में वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल, अमृतसर में वन मंत्री साधु सिंह धर्मसोत, होशियारपुर में ग्रामीण विकास व पंचायत मंत्री तृप्त रजिंदर सिंह बाजवा, फरीदकोट में सिंचाई और ऊर्जा मंत्री राणा गुरजीत सिंह और गुरदासपुर में तकनीकी शिक्षा मंत्री चरनजीत सिंह चन्नी गणतंत्र दिवस के अवसर पर झंडा फहराने की रस्म अदा करेंगे।
प्रवक्ता ने आगे बताया कि रोपड़ में शिक्षा राज्य मंत्री अरुणा चौधरी, फतेहगढ़़ साहिब में लोक निर्माण मंत्री रजिया सुल्ताना और मोगा में पंजाब विधान सभा के डिप्टी स्पीकर अजायब सिंह भट्टी राष्ट्रीय झंडा फहरायेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement