Governor Kalyan Singh will launch Shilpgram Utsav this evening in Udaipur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राज्यपाल कल्याण सिंह आज शाम करेंगे शिल्पग्राम उत्सव का शुभारम्भ

khaskhabar.com: बुधवार, 21 दिसम्बर 2016 10:39 AM (IST)
राज्यपाल कल्याण सिंह आज शाम करेंगे शिल्पग्राम उत्सव का शुभारम्भ
उदयपुर। पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र की ओर से आयोजित तथा कई नवाकर्षणों अलंकृत राष्ट्रीय हस्तशिल्प एवं लोक कला उत्सव ‘शिल्पग्राम उत्सव’ का शुभारम्भ आज बुधवार को राज्यपाल एवं पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र के अध्यक्ष कल्याण सिंह करेंगे। इस उत्सव के दौरान आगामी दस दिनों तक लोक कला एवं शिल्प की बहार अरावली की उपत्यकाओं में बहेगी। उद्घाटन अवसर पर कर्नाटक संगीत पर आधारित ‘तिल्लाना’ जहां मुख्य आकर्षण होगा, वहीं उत्सव के दौरान खोल वादन तथा बांग्लादेश की कला जोलार गान के रसास्वादन का अवसर कला रसिकों को मिल सकेगा। दस दिवसीय उत्सव में देश के 17 राज्यों के 600 लोक कलाकार व 800 से ज्यादा शिल्पकार, पाक शिल्पी आदि भाग लेंगे। संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार, विकास आयुक्त हस्त शिल्प, विकास आयुक्त हथकरघा, राष्ट्रीय पटसन बोर्ड नई दिल्ली तथा देश के सभी क्षेत्रीय सांस्कृतिक केन्द्रों के सहयोग से आयोजित इस उत्सव का उद्घाटन समारोह शाम 6.00 बजे होगा। इस अवसर पर राज्यपाल के साथ गृह मंत्री गुलाबचंद कटारिया तथा सांसद अर्जुन लाल मीणा विशिष्ट अतिथि होंगे। उत्सव के लिए लोक कलाकारों व शिल्पकारों का उदयपुर पहुंचने का सिलसिला सोमवार से प्रारम्भ हो गया तथा बुधवार सुबह तक कई कलाकारों व शिल्पकारों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस बार हैं नए आकर्षण

[@ अब नोट जमा कराए तो पूछेंगे,कहां थे अब तक]

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement