Governor Kalyan Singh will launch Shilpgram Utsav this evening in Udaipur Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राज्यपाल कल्याण सिंह आज शाम करेंगे शिल्पग्राम उत्सव का शुभारम्भ

khaskhabar.com: बुधवार, 21 दिसम्बर 2016 10:39 AM (IST)
राज्यपाल कल्याण सिंह आज शाम करेंगे शिल्पग्राम उत्सव का शुभारम्भ
इस उत्सव में इस बार केन्द्र द्वारा कई नए आकर्षण जोड़े गए हैं। इनमें आगंतुकों/मेलार्थियों के लिए ‘हिवड़ा री हूक’, प्रश्नोत्तरी, बाल संसार, चित्रकला कार्यशाला के आयोजन प्रमुख हैं। वहीं उत्सव के दौरान म्यूजिकल इंस्ट्रूमेन्ट के स्कल्पचर्स तथा धातु की बनी नृत्यांगनाओं की प्रतिमाएं विशेष आकर्षण का केन्द्र होगी। उत्सव में ही पहली बार पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन भी किया जा रहा है। उत्सव में इस बार कई ऐसी कला शैलियां हैं जो पहली बार शामिल की गई हैं। इनमें पश्चिम बंगाल का खोल वादन, उत्तर प्रदेश का फरूहाई, पश्चिम बंगाल का नटुवा, सिक्किम का मामिता विशेष रूप से उल्लेखनीय हैं। उद्घाटन अवसर पर तराना के अलावा चरी नृत्य, पंथी, ढोलू कुनीथा, खोल वादन, बाउल गायन, बारडोई शिकला, भपंग वादन, तलवार रास, देखणी समई तथा फरूहाई आदि कलाएं देखने को मिलेंगी। उद्घाटन के मौके पर बुधवार को इसका प्रवेश नि:शुल्क रहेगा।

[@ एक दुल्हन ने क्यों की 11 शादियां...जानिए पूरी खबर]

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement