Government school students forced to study under open sky-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:36 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

खुले आसमान के नीचे पढ़ाई करने को मजबूर सरकारी स्कूल के विद्यार्थी

khaskhabar.com: गुरुवार, 04 मई 2017 10:44 PM (IST)
खुले आसमान के नीचे पढ़ाई करने को मजबूर सरकारी स्कूल के विद्यार्थी
रूपनगर। पंजाब में कुछ ऐसे भी सरकारी स्कूल है जो सिर्फ फाइलों में स्कूल है मगर हकीकत में ना ही कोई स्कूल की इमारत है और ना ही बच्चों के पास पढ़ने के लिए किताबें बच्चे तपती गर्मी में पेड़ों के नीचे बैठकर पढ़ाई करते हैं। यह स्कूल कहीं और नहीं है बल्कि पहले रह चुके हलका रूपनगर के विधायक और शिक्षा मंत्री डॉक्टर दलजीत सिंह चीमा के हलके रूपनगर शहर के सदा वर्त मोहल्ले में है। कक्षा 6 से 8 बी चल रहे स्कूल में राइट टू एजुकेशन कानून के अनुसार कम से कम 8 कमरे होने चाहिए मगर मौके पर आलम यह है कि इस स्कूल के पास एक कमरा भी नहीं है और तो और 6 से 8 तक कंप्यूटर शिक्षा और साइंस लेबोट्री की शिक्षा देना भी जरूरी है . मगर इस मिडिल स्कूल में ना तो कोई कमरा है और ना ही कंप्यूटर और साइंस लैब का कोई साजो समान . जब बच्चों को कंप्यूटर और साइंस की शिक्षा ही नहीं मिल रही तो फिर किस तरह बच्चे आगे जाकर प्रधानमंत्री के डिजिटल इंडिया के सपने को पूरा करने में सक्षम होंगे।
रूपनगर शहर के सदावर्त मुहल्ले में चल रहे इस मिडिल स्कूल में गरीब परिवारों के बच्चे शिक्षा प्राप्त करने की आस लेकर दाखिल हुए हैं। इस स्कूल का हाल है उससे लगता है कि अच्छी शिक्षा और स्कूल शायद सिर्फ अमीरों के बच्चों के लिए गरीबों के बच्चों के लिए नहीं शायद इसीलिए करीब 9 महीने से बिना इमारत के चल रहे इस मिडिल स्कूल में सरकार कोई ध्यान नहीं दे रही है।
अकाली-भाजपा सरकार के राज्य में हल्का रूप नगर के विधायक पंजाब के शिक्षा मंत्री थे और उन्हीं के समय से ही अपग्रेड किए इस स्कूल की इमारत नसीब नहीं हो सकी।
इस मीटर स्कूल के पास मिड डे मील का खाना तैयार करने के लिए ना तो कोई रसोई है और ना ही मिड डे मील का राशन रखने के लिए कोई स्थान जहां राशन सुरक्षित रखा जा सके अगर कल को राशन खराब होने की वजह से बच्चों की सेहत खराब होती है तो शामत बेचारे अध्यापकों की आएगी
इस स्कूल में एक और बड़ी कमी यह है किच्छा में सातवीं और आठवीं के विद्यार्थियों को पढ़ाने के लिए सिर्फ दो विषयों की दो अध्यापक आए हैं एक साइंस और दूसरी SST जबकि 10 सब्जेक्ट ओं के लिए कम से कम 10 अध्यापक होने जरूरी है हवा में चल रहे इस स्कूल में मैथ पंजाबी हिंदी फिजिकल कंप्यूटर ड्राइंग अंग्रेजी के विषयों के अध्यापक ही नहीं है जबकि अच्छे नंबरों से पास होने के लिए सारे विषयों में विद्यार्थियों को अच्छे नंबर लेने जरूरी है और तो और पंजाब की मातृभाषा पंजाबी का भी अध्यापक इस मिडिल स्कूल में नहीं है जबकि दसवीं तक पंजाबी का विषय लाजमी है सरकारी स्कूलों में निजी स्कूलों के बराबर बढ़िया शिक्षा देने के दावे तो करते हैं मगर इस स्कूल की हकीकत सरकार के सब दावों को को केसावत करने के लिए काफी है।
शिक्षा विभाग सरकारी स्कूलों के अध्यापकों को सरकारी स्कूलों में बच्चों की गिनती बढ़ाने के लिए दवा तो डाल रहे हैं मगर जिस हवा में खुले आसमान के नीचे बिना किताबों के बिना अध्यापकों के भगवान के आश्रय सरकारी स्कूल दिन काट रहे हैं ऐसे में कोई भी माता-पिता अपने बच्चों का भविष्य तबाह करने के लिए ऐसे सरकारी स्कूलों में अपने बच्चे दाखिल क्यों करवाएगा
जब इस बारे में सरकारी स्कूल की तरफ जो हालत संबंधी जिला शिक्षा अफसर प्राइमरी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि साल 2016 में अपग्रेड हुए स्कूल में तीन कमरों के लिए ग्रांट आई थी मगर जमीन ना होने की वजह से ग्राहक बापस भेज दी गई अब सो मनी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की तरफ से स्कूल के कमरे बनवाने के लिए जमीन दान कर दी गई है अब Grand वापस लेने के लिए विभाग को लिखा गया है ग्रांट मिलते ही स्कूल के लिए कमरे बना दिया जाएंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement