government is engaged in ruining farmers-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सरकार किसानों को बर्बाद करने में लगी है:किसान

khaskhabar.com: मंगलवार, 15 नवम्बर 2016 4:54 PM (IST)
सरकार किसानों को बर्बाद करने में लगी है:किसान
श्रीगंगानगर। जिले के किसानों ने अपनी विभिन्न मांगो को लेकर जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। नेहरूपार्क में एकत्रित हुए किसान जुलुस के रूप में कलेक्ट्रेट पर पहुचकर सभा की जिसमे किसानों ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहां की सूबे की सरकार किसानों को बर्बाद करने में लगी है। किसानों को बुवाई के समय भी पूरा पानी नहीं दिया जा रहा है। किसानों ने मांग रखी है की गंगनहर में पानी देने को लेकर 18 जुलाई को राज्य सरकार के अतिरिक्त सिंचाई सचिव व चीफ इंजीनियर द्वारा सिंचाई पानी की व्यवस्था पर हुआ लिखित फैशला लागू किया जाए। सरकार किसानों को नकली बीज उपलब्ध करवाकर मुंग की फशल को चोपट कर दिया और जो मूंग की बची हुई फसल है, उसको सरकारी खरीद कर ड्रामा रचा जा रहा है। जबकि किसान मूंग की फसल को चार हजार के भाव में बेचने को मजबूर है। किसान नेताओ ने कहां की बर्बाद फसलों का मुहावजा जांच करके दर्ज करने के बाद भी नही दिया जा रहा है। किसानों को केसीसी देते समय प्रीमियर तो दुगुना काट लिया गया मगर क्लेम भुगतान के लिए क्रॉप कटिंग एक भी पंचायत में नहीं की गयी है। किसानों ने मुख्य मांगो में तीन मांग रखी जिसमे राजस्थान कैनाल में चार में से दो ग्रुप में नहरे चलाने,कृषि जिंसों के भाव के लिए स्वामीनाथन आयोग लागू किया जाए तथा राज्य सरकार द्वारा मुंग खरीद के लिए 5225 रूपये के भाव में किसानों की फसल खरीद की जाये। यह भी पढ़े :गंगा में मिले फाड़कर फेंके हुए हजार रुपये के नोट
यह भी पढ़े :बाबुओं के घर से करोड़ों निकले, एक ही विकल्प था, काले धन को कागज कर दूं: PM मोदी

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement