khaskhabar.com: गुरुवार, 29 सितम्बर 2016 00:13 AM (IST)
लखनऊ। यूपी सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की लंबे अरसे से चली आ रही मानदेय बढ़ाने की मांग को आंशिक रूप से मानते हुए आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय 800 रुपये बढ़ाया तथा सहायिका का मानदेय 400 रूपये बढ़ाया। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की मांग 3200 से बढ़ाकर 18 हजार रुपए तथा सहायिकाओं को मानदेय 1500 से बढ़ाकर 9 हजार रुपए करने को लेकर था। जिसको सरकार नहीं मानी। इसके साथ ही महीनों से चल रही है हड़ताल गुस्सा के साथ ख़त्म हो गया। मुख्यमंत्री ने यह घोषणा आंदोलन के हिंसात्मक होने के बाद तथा बापू भवन के घेराव के बाद किया है। विधानसभा का घेराव करने के बाद पुलिस ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों पर लाठीचार्ज कर दिया। जिसमें कई कार्यकर्ता घायल हो गए।