Advertisement
गोरखपुर: एग्जीबिशन में पहुंचे रवि किशन, महिलाओं की क्रिएटिविटी की जमकर की तारीफ

रवि किशन ने कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा, "गोरखपुर में इस तरह के फैशन एग्जीबिशन हो रहे हैं, यहां पर इतने सारे स्टॉल हैं कि अब समझ में नहीं आ रहा है कि मुझे किसकी तारीफ करनी चाहिए। मैं पिछले 1-2 घंटे से लगातार बस घूम ही रहा हूं। यहां दिलचस्प बात ये है कि यहां पर बड़े अच्छे-अच्छे परिवार से ताल्लुक रखने वाली बहुत क्रिएटिव महिलाएं आई हुई हैं और वो भी शानदार जोड़ी के साथ। कुछ मां-बेटी की जोड़ी है, तो कोई दोस्त है या फिर कोई सास-बहू हैं।"
रवि किशन का मानना है कि इस तरह के संबंधों के साथ यह सब कार्य करना बहुत मजे की बात है। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि हमारा भारत आने वाले सालों में बहुत सुरक्षित होगा, लेकिन महिलाओं के साथ।"
रवि किशन ने समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा उत्तर प्रदेश में 'समाजवादी पीडीए यात्रा' निकालने पर कहा, "उसको पीडिए न बोले वे बस परिवार के लिए वोट मांगने के लिए निकले हैं। पंडितों को भी बहुत अच्छे से पता है और जितने भी ब्राह्मण हैं, वे बहुत ही त्यागी और विद्वान समाज हैं।"
आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
गोरखपुर
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


