Gonda: DM Neha Sharma worshiped cows at Haripur Gaushala on Govardhan Puja, announced a special campaign-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

गोण्डा : डीएम नेहा शर्मा ने गोवर्धन पूजा पर हारीपुर गौशाला में की गौमाताओं की पूजा, विशेष अभियान का किया ऐलान

khaskhabar.com: शनिवार, 02 नवम्बर 2024 7:25 PM (IST)
गोण्डा : डीएम नेहा शर्मा ने गोवर्धन पूजा पर हारीपुर गौशाला में की गौमाताओं की पूजा, विशेष अभियान का किया ऐलान
गोण्डा। गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने हारीपुर गौशाला पहुंचकर भारतीय परंपरा और संस्कृति के अनुसार गौमाताओं की पूजा अर्चना की। इस दौरान डीएम ने गायों को गुड़, चना, और केले खिलाकर गौ सेवा का संदेश दिया और अधिकारियों को ‘गावो विश्वस्य मातर:’ की भावना से प्रेरित होकर गो सेवा का आह्वान किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने आगामी भाई दूज पर निराश्रित गोवंशों की सुरक्षा के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी गौशालाओं, गो संरक्षण केंद्रों, और कान्हा गौशालाओं में विशेष सफाई अभियान चलाने के भी निर्देश दिए, जिसके अंतर्गत स्वच्छता, चूने का छिड़काव, और पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। गोवर्धन पूजा का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसमें पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार और आवश्यक पूजन सामग्री जैसे रोली, चंदन, पुष्पमाला, गुड़, और फल का उपयोग किया गया। जिलाधिकारी के इस प्रयास ने जिले में गौ सेवा की भावना को प्रोत्साहित किया, साथ ही गोबर से बने उत्पादों जैसे दीये, मूर्तियों, और अन्य वस्तुओं का उपयोग कर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को समर्थन देने पर भी जोर दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी टीजे पाण्डेय, पशु चिकित्सा अधिकारी झंझरी, ग्राम पंचायत सचिव, और ग्राम प्रधान सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement