GDA official visits Metro Rail project-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:09 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जीडीए अधिकारी ने मेट्रो रेल परियोजना का मुआयना किया

khaskhabar.com: मंगलवार, 02 मई 2017 9:57 PM (IST)
जीडीए अधिकारी ने मेट्रो रेल परियोजना का मुआयना किया
गाजियाबाद। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) की उपाध्यक्ष कंचन वर्मा ने मंगलवार को दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) परियोजना स्थल पर पहुंचकर जायजा लिया। मुआयना करने के बाद उन्होंने कहा कि परियोजना पर कार्य की गति संतोषजनक है। उन्होंने कहा कि गाजियाबाद में मेट्रो रेल परियोजना में 70 फीसदी लोक निर्माण कार्य और रेल मार्ग बिछाने का 30 फीसदी कार्य पूरा हो चुका है। उन्होंने कहा कि जीडीए अपने कार्यालयों में बायोमेट्रिक मशीनें लगाने पर काम कर रहा है, जिससे न सिर्फ कागजी काम घटेगा, बल्कि कर्मचारियों का वेतन तैयार करने में भी सहूलियत होगी।
वर्मा ने कहा कि कर्मचारियों का वेतन हर कर्मचारी की उपस्थिति की जांच करने के बाद तैयार किया जाता है।
उन्होंने कहा कि गाजियाबाद में मेट्रो निर्माण कार्य की निगरानी उन्होंने खुद शुरू की है, ताकि परियोजना को समय पर पूरा किया जा सके।
वर्मा ने कहा कि मेरठ तिराहे पर जाम से निपटने के लिए ग्रेड सेपरेटर का निर्माण मई में शुरू होगा, जिसके लिए वन विभाग से अनापत्ति मिलने का इंतजार हो रहा है। उन्होंने कहा कि ग्रेड सेपरेटर बनाने के लिए वन विभाग ने जीडीए को 70 वृक्ष काटने की अनुमति दे दी है।
-आईएएनएस

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement