Advertisement
BHU गौरव सिंह हत्याकांड में नामजद छात्र रूपेश गिरफ्तार

इसके बाद चार असलहा लेकर बिहार के शूटर रावण व प्रोफेसर के साथ मंगलम, विनय द्विवेदी, आशुतोष त्रिपाठी गए और घटना को अंजाम दिया। वारदात के बाद उसने तीन असलहे रख लिए और बाद में दो असलहों को विनय द्विवेदी को दे दिया। वहीं एक असलहा शूटर ले गए हैं। इंस्पेक्टर लंका का कहना है कि जल्द ही शूटरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले शूटर रावण व प्रोफेसर की तलाश में लंका पुलिस की एक टीम ने बिहार के बक्सर जिले में कई जगहों पर दबिश दी। पुलिस को अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है।
पुलिस शूटरों के परिजनों पर भी दबाव बना रही है। वहीं उनके करीबियों पर भी नजर रखी जा रही है। गौरतलब है कि बीएचयू परिसर स्थित बिड़ला चैराहा के पास मंगलवार देर शाम बाइक सवार चार बदमाशों ने एमसीए के निष्कासित छात्र गौरव सिंह पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिससे गौरव की मौत हो गई थी। इस वारदात से गुस्साए छात्रों ने ट्रॉमा सेंटर में तोड़फोड़ की। गौरव के पिता बीएचयू में ही कर्मचारी थे। वर्ष 2017 में बीएचयू में हुए बवाल का गौरव आरोपी भी था। इस कारण वह निष्कासित भी हुआ था।
-आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
वाराणसी
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


