Gangrape arrested, main accused arrested-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:53 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नाबालिग से गैंगरेप, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

khaskhabar.com: शनिवार, 29 अप्रैल 2017 3:21 PM (IST)
नाबालिग से गैंगरेप, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
नूंह। मेवात। नगीना थाना इलाके के ढाढोली कलां गांव की नाबालिग दलित युवती को बहला फुसलाकर भगा ले जाने और उसके साथ कई दिनों तक दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। तीन आरोपियों में से एक आरोपी अरमान उर्फ शफीक को पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद कोर्ट में पेश किया। अब पुलिस आरोपी से पूछताछ कर अन्य दो आरोपियों की तलाश में जुटी है। दूसरी ओर युवती और आरोपियों के अलग अलग समुदाय से होने के चलते लोग इसे लव जेहाद से भी जोड़कर देख रहे हैं। जानकारी के अनुसार ढिढोली कलां गांव निवासी नाबालिग दलित लड़की 10 अप्रेल को अपनी मां के साथ अल आफिया अस्पताल मांडीखेड़ा गई थी। जहां से वो गायब हो गई। पीड़ित परिजनों ने इसे लेकर पुलिस में मामला भी दर्ज कराया। लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। बाद में 20 अप्रेल को नाबालिग युवती अपने घर पहुंची और परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि पड़ोसी गांव खानपुर घाटी के अरमान उर्फ शफीक पुत्र कमाल ने दो अन्य दोस्तों के साथ उसे यूपी के गोवर्धन इलाके में रखा और बलात्कार किया। इसके बाद से ही पुलिस पीड़िता का मेडिकल कराकर आरोपियों के खिलाफ अपहरण, गैंगरेप, जातिसूचक शब्द और जान से मारने की धमकी देने सहित कई मामलों में एफआईआर दर्ज की थी और आरोपियों की तलाश जारी थी।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement