डूंगरपुर। शहर के शिवाजी नगर वार्ड 26 में गणेश उत्सव का कार्यक्रम अयोजित किया गया। इस अवसर पर नगर सभापति के के गुप्ता मुख्य अतिथि, समाज सेवी प्रकाश पंचाल, पार्षद मुकेश श्रीमाल विशिष्ठ अतिथि एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता सुशीला गुप्ता ने की। पार्षद जितेंद्र सिंह पीठ ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। सभापति ने अपने उध्बोदन में वार्ड वासियों से चार बातो पर सहयोग मांग की है पोलिथिन केरी बेग का उपयोग नहीं करे इससे गोवंश के शरीर पर दुश्प्राभाव होता हे, खुले में कोई भी शोच ना जावे,नगर परिषद् द्वारा किये गए वृक्षारोपण का संरक्षण करे ,वार्ड को और शहर को स्वच्छ रखे। वार्ड पार्षद द्वारा बताई तीन समस्या का भी त्वरित निस्तारण किया। समाज सेवी प्रकाश पंचाल ने अपने उदबोदन में कहा की हमारा नगर सभापति के के गुप्ता जी के नेतृत्व में विकास की राह पर अग्रसर हुआ तथा नगर के विकास कार्यो की भी तारीफ़ की।कार्यक्रम में छोटे छोटे बच्चो ने उत्कृष्ठ नृत्य प्रस्तुत कीये।कार्यक्रम के अंत में सभापति ने सभी प्रतियोगियों को स्वच्छता की ट्राफी एवं 2000/ रु पारितोषिक स्वरुप भेट की एवं प्रकाश पंचाल ने 1000/रु भेट दिए। कार्यक्रम में वार्ड पार्षद जीतेन्द्र सिंह पीठ, संजय कलासुआ, बहादुर सिंह, गिरश पण्डया, विनोद ,चंदू ,कालू सिंह पीठ, इन्द्र प्रसाद चौबीसा, गोरी शंकर,रोबिन, राजू वसिट़ा व अन्य वार्ड वासी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन मोर्डेन स्कूल के निदेशक गिरीश आर पंडया ने किया।