Fulfill development work with utmost importance - Verma-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:41 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

विकास कार्यों को प्रमुखता से करें पूरा - वर्मा

khaskhabar.com: बुधवार, 12 अप्रैल 2017 7:47 PM (IST)
विकास कार्यों को प्रमुखता से करें पूरा - वर्मा
बारां। राज्य सरकार की मंशा है कि सभी वर्गों के कल्याण और विकास के लिए संकल्पबद्ध होकर कार्य किया जाए और बजट घोषणाओं के अनुसार सभी लक्ष्यों को समय से पूरा कर लिया जाए। ये कहना है खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री और जिला प्रभारी मंत्री बाबूलाल वर्मा का। वे बुधवार को मिनी सचिवालय सभागार में जिलास्तरीय अधिकारियों की बैठक ले रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश कई जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से प्रगति के नए आयाम स्थापित कर रहा है। जिसमें मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान, भामाशाह योजना, भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना, राजश्री योजना, अन्नपूर्णा भण्डार, अन्नपूर्णा रसोई योजना और सम्पर्क पोर्टल समेत कई महत्वपूर्ण योजनाओं के माध्यम से जनसमस्याओं के निस्तारण के साथ आधारभूत विकास भी किया जा रहा है। लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों को सुनिश्चित करना होगा कि लाभ सिर्फ जरुरतमंदों तक ही पहुंच सके। इस दौरान वर्मा ने जल स्वावलम्बन अभियान के तहत नोडल विभागों की ओर से किए गए कार्य, हाड़ौती पेनोरमा के कार्य, अस्पताल के निर्माण कार्य, जनता जल योजना की सर्वे रिपोर्ट, अटरू शेरगढ़ पेयजल योजना की प्रगति, मां बाड़ी केन्द्रों के कार्य, स्वच्छ भारत मिशन के तहत प्रगति, बारां फ्लड मिटिगेशन के कार्य, मिसिंग लिंक सड़क और गौरव पथ के कार्य, ल्हासी डेम का कार्य, बिजली के झूलते तारों की समस्या का निस्तारण, कृषि के अवशेष जलाने की समस्या का निस्तारण और मौसमी बीमारियों से बचाव को लेकर समीक्षा भी की।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement