Frustrated by a family dispute, the young man jumped into the well, the fire brigade saved his life-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Sep 5, 2026 1:47 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पारिवारिक विवाद से क्षुब्ध युवक ने कुएं में लगाई छलांग, फायर ब्रिगेड ने बचाई जान

khaskhabar.com: रविवार, 22 जून 2025 3:51 PM (IST)
पारिवारिक विवाद से क्षुब्ध युवक ने कुएं में लगाई छलांग, फायर ब्रिगेड ने बचाई जान
जफराबाद (जौनपुर)। थाना क्षेत्र के कजगांव स्थित जेठपुरा मोहल्ले में रविवार को पारिवारिक विवाद के चलते एक मंदबुद्धि युवक ने कुएं में छलांग लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड की मदद से युवक को बाहर निकाला और उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सरफराज अहमद (32 वर्ष), पुत्र मोहम्मद इलियास, निवासी जेठपुरा, मानसिक रूप से अस्वस्थ है। बताया जा रहा है कि रविवार को किसी पारिवारिक विवाद से क्षुब्ध होकर उसने घर के पास स्थित कुएं में छलांग लगा दी। संयोगवश उसकी जान बच गई, हालांकि वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही जफराबाद पुलिस मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड टीम को बुलाया गया। कड़ी मशक्कत के बाद युवक को कुएं से बाहर निकाला गया तथा एंबुलेंस के जरिए उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।
घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement