प्रतापगढ़।
शहर के नगर परिषद गेट के पास अज्ञात व्यक्ति ने फ्रूट की दुकान में आग लगा
दी जिससे दुकान में रखा सामान जल गया। वही दुकानदार मोहम्मद रशीद पिता
मोहम्मद मुंशी ने बताया कि सुबह 7 बजे दुकान आया तो देखा की दुकान में से
धुँआ निकल रहा था। दुकान खोली तो अंदर आग लग रही थी जिससे दुकान में रखा
सारा सामान जलकर खाक हो गया। आग से दुकान में रखा करीब 20 हजार का सामान जल
गया। लोगो ने पानी का टेंकर मंगवा कर आग पर काबू पाया।