बारां। एनटीपीसी अंता द्वारा सामाजिक नैगम उत्तरदायित्व नीति के अंतर्गत नेत्र चिकित्सा शिविर के लाभान्वितों को शनिवार को निशुल्क चश्मे वितरित किए गए। एनटीपीसी अंता द्वारा सामाजिक नैगम उत्तरदायित्व नीति के अंतर्गत दिसंबर-2016 में विशाल निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया था। इसी परिप्रेक्ष्य में शनिवार को चश्मों का विरतरण किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि देबोज्योति नंदी, महाप्रबंधक अंता ने किया। प्रथम चरण में 121 चश्मे दिए गए।