धौलपुर। जिले के बसेड़ी थाना क्षेत्र के जगनेर सडक़ मार्ग पर रविवार को जारगा गांव के पास दो बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने दो गल्ला व्यापारियों से चार लाख 56 हजार रुपए लूट लिए। वारदात को अंजाम देकर लुटेरे फरार हो गए। घटना के बाद मौके पर पहुंची बसेड़ी थाना पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी कराई, लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं लगा है। दिनदहाड़े हुई इस लूट की वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैली हुई है।