पीडि़त गल्ला व्यापारी बसेड़ी निवासी अशोक वैश्य ने बताया कि वह और बदन
सिंह उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के जगनेर कस्बे की गल्ला मंडी से माल के
चार लाख 56 हजार की वसूली कर बसेड़ी आ रहे थे। बसेड़ी थाना इलाके के जारगा
गांव के पास पेट्रोल पंप के सामने पीछे से बाइक पर आ रहे दो नकाबपोश
बदमाशों ने बाइक को ओवरटेक कर दोनों व्यापारियों को रोक लिया। उसके बाद
दोनों बदमाशों ने हथियारों की नोक पर व्यापारियों की बाइक की डिक्की में
रखे चार लाख 56 हजार रुपए निकाले और फरार हो गए। घटना के बाद व्यापारियों
ने सहायता के लिए ग्रामीणों को आवाज लगाई, लेकिन तब तक बदमाश फरार हो चुके
थे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पीडि़त व्यापारी की शिकायत पर अज्ञात
बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।