Advertisement
₹180 लाख की लागत से बनने वाले भव्य प्रवेश द्वार का शिलान्यास

मंत्री कुमावत ने कहा कि यह प्रवेश द्वार न केवल तखतगढ़ नगर के सौंदर्यीकरण को बढ़ावा देगा, बल्कि यहाँ से गुजरने वाले राहगीरों और प्रवासियों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बनेगा। उन्होंने सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्माण कार्य उच्च गुणवत्ता के साथ और तय समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों ने इस सौगात के लिए कैबिनेट मंत्री का आभार व्यक्त किया। भूमि पूजन के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शिलापट्ट का अनावरण किया गया।
कार्यक्रम में सरस डेयरी, पाली के अध्यक्ष प्रताप सिंह बिठिया, एसडीएम कालूराम कुम्हार, नगरपालिका के निवर्तमान अध्यक्ष ललित रांकावत, निवर्तमान उपाध्यक्ष मनोज नामा, नगरपालिका के ईओ महेंद्र बंजारा, जिला उपाध्यक्ष पूनम सिंह परमार, मण्डल अध्यक्ष पारस घांची, सुमेरपुर के तहसीलदार मोहनलाल चौधरी, पूर्व मण्डल महामंत्री दिनेश कुमावत, मण्डल उपाध्यक्ष राम सिंह, मण्डल मंत्री राजेश कुमावत, व्यापार एवं उधोग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष चम्पालाल कुमावत सहित सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
पाली
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


