found Benefits on time to eligible person in the flagship schemes : Saini-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:54 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

फ्लैगशिप योजनाओं में पात्र व्यक्ति को समय पर मिले लाभ : सैनी

khaskhabar.com: सोमवार, 12 जून 2017 5:12 PM (IST)
फ्लैगशिप योजनाओं में पात्र व्यक्ति को समय पर मिले लाभ : सैनी
जयपुर/कोटा। पशुपालन मंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री प्रभुलाल सैनी ने कहा कि अधिकारी सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं से अभियानों में पात्र लोगों को मौके पर लाभान्वित करें। उन्होंने विभागवार आवंटित लक्ष्यों व विभागीय योजनाओं की क्रियान्विति के लिए रोडमैप तैयार कर प्रतिमाह लक्ष्य तय करते हुए संवेदनशीलता से कार्य करने के निर्देश दिए। प्रभारी मंत्री सोमवार को टैगोर सभागार में विभागवार योजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि फ्लैगशिप योजनाओं का उद्देश्य आमजन को पात्रता के अनुसार लाभ देना है। सभी विभाग योजनाओं के मापदंडों के अनुसार पात्र लोगों का चयन कर स्वप्रेरित होकर उन्हें लाभान्वित करें। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी वर्ष के अंतिम समय में लक्ष्य पूरे करने की प्रवृत्ति को छोडक़र प्रतिमाह योजनाओं की मॉनीटरिंग करें एवं रोडमैप बनाकर उसका सही प्रकार से क्रियान्वयन करें। जिला कलेक्टर रोहित गुप्ता ने कहा कि जिले में विकास को बढ़ावा देने के लिए चलाई जा रही परियोजनाओं को समयबद्ध पूरा करें। सरकार की कल्याणकारी योजनाओं एवं व्यक्तिगत लाभ के कार्यों में पात्र लोगों का चयन कर उन्हें लाभान्वित करें। उन्होंने न्याय आपके द्वार, शहरी क्षेत्र में पट्टा वितरण अभियान एवं पेयजल, विद्युत एवं सडक़ परियोजनाओं के क्रियान्वयन में आपसी भागीदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण डॉ. राजीव पचार, आयुक्त नगर निगम डॉ. विक्रम जिंदल, अतिरिक्त कलेक्टर, प्रशासन सुनीता डागा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी अधिकारी जिला परिषद जुगल किशोर मीणा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement