khaskhabar.com: बुधवार, 16 नवम्बर 2016 09:09 AM (IST)
इलाहाबाद। उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की सरकार के दौरान उच्च शिक्षा मंत्री रहे राकेश धर त्रिपाठी को आय से अधिक संपत्ति मामले में जेल भेज दिया गया है। वह जमानत पर बाहर आए थे। एक पुलिस अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। बनारस की विजिलेंस कोर्ट ने पूर्वमंत्री राकेश धर त्रिपाठी को आय से अधिक संपत्ति के मामले में जेल भेज दिया है। राकेश धर अंतरिम जमानत पर थे। विजिलेंस विभाग ने मंगलवार को कोर्ट में उनकी अंतरिम जमानत खारिज करने की अर्जी दी थी।
यह भी पढ़े :विश्व की सबसे लंबी पेंटिंग की देखें तस्वीरेंयह भी पढ़े :बाबुओं के घर से करोड़ों निकले, एक ही विकल्प था, काले धन को कागज कर दूं: PM मोदी