कपूरथला। स्टेट बैंक ऑफ पटियाला सुल्तानपुर लोधी में तीन माह पहले हुए करोड़ों के बैंक घोटाले की परतें धीरे-धीरे खुल रही हैं। जांच में सामने आया है कि बड़े पैमाने में जाली फर्द, जमीन से जुड़े दस्तावेज, फोटो पहचान पत्र और जाली रिहायशी पतों पर लोन सेंक्शन करवा लिया गया है। फिलहाल मामले की जांच विजिलेंस विभाग कर रहा है। गौरतलब है कि सुल्तानपुर लोधी के स्टेट बैंक ऑफ पटियाला में लोन मामले में करोड़ों रुपये के घोटाले के मामले में अब तक 82 से अधिक लोगों के नाम पर जारी लोन से संबंधित लगाए गए दस्तावेजों के फर्जीवाड़े के मामले खुल कर सामने चुके है। विभागीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में संबंधित लोन अधिकारी द्वारा पास की राशि 20 लाख रुपए से कम प्रति व्यक्ति है। जांच अधिकारियों की समझ में अब तक एक बात पूरी तरह से चुकी होगी कि करोड़ों रुपये के इस घोटाले के पीछे एक बहुत बड़े गिरोह का हाथ निश्चित रूप से रहा होगा।