गोरखपुर : परिवहन विभाग में अब ड्राइविंग टेस्ट
के बाद ही परमानेंट लाइसेंस जारी किया जाएगा। शासन के दिशा-निर्देश पर टेस्ट ट्रैक
निर्माण के लिए कमिश्नर अनिल कुमार ने सख्ती बढ़ा दी है। इसके लिए उन्होंने
शुक्रवार को परिवहन अधिकारियों को तलब किया था। साथ ही निर्देशित किया कि हर हाल
में ट्रैक का निर्माण कराएं और बिना टेस्ट के लाइसेंस जारी नहीं करें। इसकी
निगरानी वह स्वयं करेंगे।