khaskhabar.com: बुधवार, 31 अगस्त 2016 6:48 PM (IST)
बीकानेर। मेगा फूड पार्क के लिए गजनेर औद्योगिक क्षेत्र में 50 हैक्टेयर भूमि चिन्हित कर रीको मुख्यालय को भिजवाई जाएगी। जिला कलक्टर वेदप्रकाश की अध्यक्षता में बुधवार को आयोजित जिला स्तरीय औद्योगिक समिति की बैठक में रीको के वरिष्ठ प्रबंधक ने यह जानकारी दी।
जिला कलक्टर ने औद्योगिक विकास की संभावनाओं को देखते हुए यह कार्य सर्वोच्च प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए।