Folk media actors promote government policies-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:48 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

फोक मीडिया के कलाकारों ने किया सरकार की नीतियों का प्रचार

khaskhabar.com: मंगलवार, 18 जुलाई 2017 5:54 PM (IST)
फोक मीडिया के कलाकारों ने किया सरकार की नीतियों का प्रचार
बिलासपुर। प्रदेश सरकार द्वारा आम लोगों के कल्याणार्थ चलाई जा रही विभिन्न योजनाओ, नीतियों, कार्यक्रमों व उपलब्धियों की जानकारी ग्रामीण स्तर तक पहुंचाने के लिए सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा चलाए जा रहे विशेष प्रचार अभियान के तहत मंगलवार को फोक मीडिया के कलाकारों ने जिला बिलासपुर की चारों विधानसभा क्षेत्रों में नुक्कड़ नाटक, गीत संगीत के माध्यम से प्रचार प्रसार किया और लोगों को प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी देकर जागरूक किया। नटराज कला मंच घुमारवीं के फोक मीडिया कलाकारों ने घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र की पंचायतों हम्बोट, पन्तहेड़ा, हिमालयन कला एवं संस्कृति समिति के कलाकारों ने विधानसभा सदर की ग्राम पंचायत बाम्टा के बध्यात और बिनौला के नोग, पटियाल म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों ने झण्डूता विधानसभा क्षेत्र की पंचायत झबोला तथा दसलेहड़ा और अमरज्योति कलामंच घुमारवीं के फोक मीडिया कलाकारों ने श्री नैनादेवी जी विधानसभा क्षेत्र की पंचायत लेहड़ी के धलेत और तरसूह में कार्यक्रम प्रस्तुत कर प्रदेश सरकार द्वारा लोगों के उत्थान के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान फोक मीडिया के कलाकारों ने एकत्रित लोगों से आव्हान किया कि वे विभिन्न विभागों के माध्यम से चलाई जा रही योजनाओं कार्यक्रमों और नीतियों को लोगों तक पहुंचाने के लिए अपना महत्वपूर्ण सहयोग दें ताकि पात्र लोगों तक इन योजनाओं की जानकारी पंहुच सके और वे इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए आगे आएं ताकि समाज की मुख्यधारा से जुड़ सके। विशेष प्रचार अभियान की इसी कड़ी में बुधवार को घुमारवीं की ग्राम पंचायत बम्म के उपरला गलाह मरहाणा, सदर की ग्राम पंचायत सिहड़ा और बन्दला के परनाली, झण्डूता की ग्राम पंचायत डुडियां व धनी के पखर गांव में तथा श्री नैनादेवी विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत रोडजामन के जंडौरी और बस्सी में कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। इस अवसर पर ग्राम पंचायत पन्तहेड़ा की प्रधान शीतल देवी, ग्राम पंचायत हम्बोट के उप प्रधान सुनील कुमार वार्ड सदस्य मती देवी, कान्ता देवी के अलावा काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement