Advertisement
पंजाब 2016 लेखा जोखा - 2016 की राजनीति में पंजाब

4. 8 फरवरी को दीपेंद्र ढिलों और हेरी मान पुनः कांग्रेस में शामिल हो गए थे।चंडीगढ़। पिछले विधानसभा चुनाव मेेें अपनी अनदेखी सेे नाराज होकर कांग्रेस छोेड़कर अकाली दल में शामिल हुए दीपेन्द्र सिंह ढिल्लोे की 8 फरवरी को वापस घर वापसी हो गई और सूचना आयुक्त हरमिंदर सिंह मान उर्फ हैरी मान ने भी उनके साथ कांग्रेस का दामन थाम लिया। कांग्रेस भवन में कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन अमरेंद्र सिंह और पार्टी मामलोें के सह प्रभारी हरीश चैधरी, परनीत कौर, प्रतिपक्ष के नेता चरनजीत चन्नी सहित कई नेताओं की मौजूदगी में दोनों ने कांग्रेस में शामिल होने की घोषणा की और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी और कैप्टन सिंह के नेतृत्व में भरोसा जताते हुए कहा कि कांग्रेस ही ऐसी पार्टी है। जो लोगों की आकांक्षाओें पर खरा उतर सकती है। ज्ञातव्य है कि ढिल्लो परनीत कौर के खासमखास माने जाते थे। लेकिन टिकट नहीं दिए जाने पर वे नाराज होकर अकाली दल मेें शामिल हो गए थे। उधर, सत्तारूढ़ अकाली दल ने दोनों को पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए एक दिन पहले ही निष्कासित कर दिया था। सूत्रों के अनुसार अकाली दल को इनके कांग्रेस में जाने की भनक लग गयी थी।
5. 10 जनवरी को काॅमेडियन गुरप्रीत सिंह घुघी आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए थे।चंडीगढ़। पंजाबी कॉमेडियन गुरप्रीत सिंह घुग्गी 10 जनवरी को आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए थे। गुरप्रीत ने आप के सीनियर नेता संजय सिंह और संगरुर से आप सांसद भगवंत मान की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली। संजय सिंह पार्टी के पंजाब मामलों के प्रमुख भी हैं। वहीं, मान भी गुरप्रीत की तरह कॉमेडियन रह चुके हैं। जानकार मानते हैं कि 2017 विधानसभा चुनाव से पहले घुग्गी के आप में आने से पार्टी की संभावनाएं मजबूत होंगी। घुग्गी स्टार प्लस के कार्यक्रम ‘ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ में हिस्सा लेने के बाद काफी मशहूर हुए थे। वे कुछ पंजाबी और हिंदी फिल्मों में भी काम कर चुके हैं। घुग्गी ने जब लाफ्टर चैलेंज में काम किया तो उस वक्त बीजेपी नेता और पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू शो के जज थे। सिद्धू और बीजेपी के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा। हाल ही में पंजाब बीजेपी की बैठक में उन्हें नहीं बुलाया गया। सिद्धू के आम आदमी पार्टी में जाने की अटकलें भी काफी वक्त से लगाई जा रही हैं। घुग्गी से जब जब पूछा गया कि उनके शो के जज रहे सिद्धू के लिए क्या कहेंगे तो उन्होंने इस पूर्व क्रिकेटर को भी पार्टी में आने का न्योता दिया। उन्होंने अपील की कि पंजाब का भला चाहने वाले सभी लोग इकट्ठे हों। घुग्गी ने कहा कि अगर सिद्धू कुछ सोच समझकर फैसले लेते हैं तो इससे पंजाब के लोगों का भला होगा।
6. पंजाबी लोक गायक बलकार सिद्धू कांग्रेस में शामिलचंडीगढ़। अकाली दल से इस्तीफा देकर कांग्रेस में शामिल हुए दो प्रमुख नेता दीपेंद्र सिंह ढिल्लो और हैरी मान के बाद पंजाबी लोक गायक बलकार सिद्धू भी कांग्रेस में शामिल हो गए। पंजाब कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने कांग्रेस भवन में आयोजित एक समारोह में उनके कांग्रेस में शामिल होने का ऐलान किया। उन्होंने बताया कि पहले ढिल्लो और हैरी के साथ ही कांग्रेस में शामिल होने का प्रोग्राम था। लेकिन सिद्धू की इच्छा थी कि उनका प्रोग्राम अलग ही रखा जाए। गौरतलब है कि बलकार सिद्धू इससे पहले आम आदमी पार्टी में थे और आप ने उन्हें तलवंडी साबो उपचुनाव के समय पार्टी से निकाल दिया गया था।
7. 16 जनवरी को तरनतारन के खडूर साहब विधान सभा क्षेत्र से अकाली दल ने उप चुनाव जीत लिया था।खडूर साहिब विधानसभा उपचुनाव में जीत का सेहरा अकाली दल के सिर पर सज गया है। रविंदर सिंह ब्रह्मपुरा 65664 वोट से जीत गए है। ब्रह्मपुरा ने मतगणना शुरू होने से पहले ही दावा किया था कि वह 60 हजार से अधिक मतों से जीतेंगे।अकाली दल तो 80 हजार से भी अधिक मत मिले। एक भी राउंड में आजाद उम्मीद बिट्टू उन्हें पीछे नहीं छोड़ पाए। यही नहीं करीब 2900 लोगो ने नोटा बटन दबा उम्मीदवार रिजेक्ट किया। लीड 14वे राउंड में 59 हजार पार कर गई है। लीड 12 वे राउंड में 51 हजार 700 पार हो चुकी है। अब अकाली दल के ब्रह्मपुरा 41816 वोट से आगे हैं। यह दसवें राउंड का परिणाम है।अकाली दल ने 22128 वोटो की बढ़तखडूर साहिब चुनाव में अकाली दल ने 13007 वोटो से बढ़त बनाईखडूर साहिब चुनावो में अकाली दल ने 8484 वोटो की बढ़त बनाईकिसको मिले कितने मतकुल वोट: 109593अकाली दल को मिले: 83080बिट्टु को मिले: 17416सुमेल सिद्धू को मिले: 2243नोटा को मिले: 2252जीत का अंतर: 65664
8. 7 मार्च को बादल ने स्पष्ट कह दिया था कि पठानकोट हमले में खर्च होने वाले 6.35 करोड़ रुपए पंजाब नहीं देगा। क्योंकि ये राष्ट्रीय सुरक्षा का मुद्दा है।9. 8 मार्च को बादल ने विधानसभा में कहा था कि पानी के विवाद का हल रिपेरियन सिद्धान्त के अनुसार होना चाहिए।10. 14 मार्च को बादल ने कहा था कि एसवाईएल की भूमि किसानों को मुफ्त लौटाई जाएगी। उसी दिन विधानसभा में दा पंजाब सतलुज-यमुना लिंक कैनाल लैंड (ट्रांफर ऑफ प्रोपर्टी राइट्स) बिल-2016 भी पारित किया गया था। इसके दूसरे दिन ही हरियाणा ने सर्वोच्च न्यायालय में याचिका दायर कर दी थी। हरियाणा विधानसभा ने भी पंजाब के इस प्रस्ताव के विरोध में निंदा प्रताव पारित किया था।11. 1 अप्रैल को नवजोत कौर ने फेस बुक पर अपना त्यागपत्र डाल दिया था। उसने बादल और सुखबीर बादल पर सीधा हमला किया था।12. आठ अप्रैल को सांपला को प्रदेश भाजपा का अध्य्क्ष मनोनीत किया गया था।13. वीर दविंदर सिंह को छह वर्ष के लिए कांग्रेस से निष्काषित कर दिया गया था।14. 15 अप्रैल को राहुल गांधी ने ने कैप्टन अमरिंदर सिंह को पार्टी का चेहरा बताया था। उन्होंने कहा कि कैप्टन पार्टी का चेहरा हैं, परन्तु मुख्यमंत्री का चयन विधायक करेंगे।15. 20 अप्रैल को जासूसी के आरोप में पाकिस्तान की कोटलखपत जेल में कैद किरपाल सिंह का शव भारत लाया गया था। जेल में ही उसकी हत्या कर दी गई थी। पाकिस्तानियों ने उसके जिस्म से दोनों किडनियां और दिल निकाल लिया था।16. 21 अप्रैल को सिद्धू राज्यसभा सांसद बनाए गए थे।17. आप के विधायक नरेश पर कुरानशरीफ की बेअदबी का आरोप लगा था। पुलिस उससे कई दिनों तक पूछताछ करती रही। परन्तु बाद में ये सारा मामला एक साजिश के अधीन बनाया गया निकला।18. घल्लूघारा के दौरान पंजाब के शहरों में भिंडरांवाला के पोस्टर लगने से सहम सा पैदा हो गया था।19. श्री दरबार साहब के साथ अपना चुनाव निशान झाड़ू का फोटो छपने पर सिख भड़क उठे थे। बाद में केजरीवाल ने माफी मांगकर और दरबार साहब में बर्तन धोकर जान बचाई थी।20. 18 जुलाई को नवजोत सिंह सिद्धू ने राज्यसभा से त्यागपत्र दे दिया था।21. इंद्रवीर सिंह बुलारिया और परगट सिंह को अकाली दल से निष्कासित कर दिया गया था।22. 26 अगस्त को सुच्चा सिंह को आप संयोजक के पद से हटा दिया गया था।23. 9 सितम्बर को सिद्धू ने आवाज-ए-पंजाब के गठन की घोषणा कर दी थी।24. एक अक्टूबर को सुच्चा सिंह छोटेपुर ने अपना पंजाब पार्टी का गठन कर लिया था।25. 18 नबम्बर को बिक्रम मजीठिया मानहानि के केस में अरविन्द केजरीवाल, संजय सिंह और आशीष खेतान के विरुद्ध आरोप तय हो चुके है।26. सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर कांग्रेस मंे शामिल हो गई थी।
[@ Exclusive: नोटबंदी: कालाधन, भ्रष्टाचार के खिलाफ पीएम मोदी की आखिरी जंग]
Advertisement
चंडीगढ़
Advertisement
पंजाब से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


