भीलवाड़ा। शहर के बाहला क्षेत्र में बीती रात झंडा लगाने के विवाद के बाद खड़ी कारों के शीशे तोडऩे का मामला सोमवार को एक बार फिर गर्मा गया। मामले के आरोपियों पर कार्यवाही की मांग को लेकर सबुह सर्राफा बाजार बन्द हो गए। उपद्रवियों ने पुराने शहर में जमकर तोडफ़ोड़ की। शहर के कई स्थानों पर हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को तितर-बीतर करना पड़ा। वहीं उपद्रवियों ने पुराने शहर में आधा दर्जन से अधिक मकानों में तोडफ़ोड़ व 30 वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस दौरान उन्होने एक जीप को भी आग के हवाले कर दिया। इसके साथ ही पथराव के दौरान एएसपी ज्योति स्वरूप शर्मा की गाडी भी क्षतिग्रस्त हो गयी। उपजे विवाद को शहर में इंटरनेट सेवाएं को बंद कर दिया गया है।
तो पेट्रोल 80, डीजल 68 रूपए लीटर बिकेगा!