Five-day Mangal Milan: Kiran Goyal receives Manas Mandali Award-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:49 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पंच दिवसीय मंगल मिलनः किरण गोयल को मिला मानस मंडली सम्मान

khaskhabar.com: सोमवार, 10 अगस्त 2026 2:57 PM (IST)
पंच दिवसीय मंगल मिलनः किरण गोयल को मिला मानस मंडली सम्मान
खास खबर। बीकानेर संत शिरोमणि युगपुरुष गोस्वामी तुलसीदास जी जयंती पर पंच दिवसीय मंगल मिलन का दुसरा कार्यक्रम बीकानेर मानस परिवार समिति के बैनर तले सुंदरकांड के पाठ और सम्मान समारोह के साथ बड़े हनुमानजी मंदिर रतन बिहारी पार्क के सामने रखा गया।
संयोजक नरेश पुरोहित ने बताया कि आध्यात्मिक क्षेत्र में विशेष योगदान हेतु राष्ट्रीय संत श्री सरजूदासजी महाराज को आध्यात्मिक मानस रत्न, सुंदरकांड महिला मंडली जय नारायण व्यास कालोनी से किरण गोयल की समिति को मानस मंडली सम्मान दिया गया।
समन्वयक भंवर पुरोहित ने बताया कि सामाजिक समरसता हेतु जन कल्याण करने वाली संस्था, सदैव अन्नपूर्णा निशुल्क सब्जी रोटी संस्था को सेवा रत्न, अलका विश्नोई की टीम को परोपकार रत्न सम्मान दिया गया। महेंद्र चूरा ने बताया कि मानस परिवार की 10 समितियों ने इसमें भाग लिया।
वरिष्ठ मानस पाठी नारायण पुरोहित, गोरधन व्यास, मुलसा, महेन्द्र स्वामी, सत्यप्रकाश पारीक, शिवसेवग, अजित धामु, जोगेन्द श्रीमाली, राजु कलवाणी, गोविंद गहलोत, संतोष पुरोहित, विजय वर्मा आदि अनेकौ पाठियों ने चौपाइयों का गायन किया। मंदिर पुजारी बसंत राज स्वामी ने सभी का आभार व्यक्त किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement