हनुमानगढ़। जिले की संगरिया पुलिस ने ताश के पत्तों पर जुआ खेलते हुए करीब आधा दर्जन को काबू किया है। पकड़े गए जुआरियों के पास से हजारों रूपए की जुआ रकम बरामद की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना के हवलदार सांवरमल ने मय पुलिस टीम गश्त के दौरान पुराने पोस्त ठेका के पास दबिश देकर ताश के पत्तों पर जुआ खेल रहे पांच जनों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए जुआरियों की पहचान लालचंद (45) पुत्र बग्गाराम नायक निवासी रतनपुरा, रामफल पुत्र मानचंद स्वामी निवासी संगरिया, राजू उर्फ राजेन्द्र पुत्र दुर्गाप्रसाद छींपा, सतपाल पुत्र अर्जुनराम मेघवाल निवासी मारूखेड़ा व जगदीश पुत्र सुल्तान जाट निवासी अमरपुरा के रूप में हुई। पुलिस ने इनके कब्जा से 5500 की जुआ रकम के अलावा ताश के 52 पत्ते जब्त किए।
यह भी पढ़े :बाइक सवार इस तरह तोड़ ले गए चेन, देखें फुटेज...यह भी पढ़े :जब ISIS आतंकियों के साथ कमरे में फंस गईं सात लड़कियां...