First train leaves from Himachal to Ayodhya, Anurag Thakur shows green flag-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:48 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

हिमाचल से अयोध्या के लिए पहली ट्रेन रवाना, अनुराग ठाकुर ने दिखाई हरी झंडी

khaskhabar.com: सोमवार, 05 फ़रवरी 2024 3:13 PM (IST)
हिमाचल से अयोध्या के लिए पहली ट्रेन रवाना, अनुराग ठाकुर ने दिखाई हरी झंडी
ऊना (हिमाचल प्रदेश) । केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने सोमवार को हिमाचल प्रदेश से अयोध्या के लिए पहली ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने तड़के अंब अंदौरा से अयोध्या धाम तक 'आस्था ट्रेन' का उद्घाटन किया, जो राम भक्तों के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। इस अवसर पर हमीरपुर से सांसद अनुराग ठाकुर ने 1,074 श्रद्धालुओं के साथ ट्रेन के ऊना जिले के अंब अंदौरा से अपनी यात्रा शुरू करने पर खुशी व्यक्त की।
उन्‍होंने कहा, ''वर्षों का सपना सच हो गया है। राम मंदिर का निर्माण हो गया है। देवभूमि हिमाचल प्रदेश से अयोध्या धाम के लिए पहली ट्रेन राम भक्तों के जत्थों को लेकर रवाना हो गई है।"
अनुराग ठाकुर के साथ प्रदेश पार्टी प्रमुख राजीव बिंदल भी मौजूद थे।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement