Fireworks permit applications to be submitted-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 7:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आतिशबाजी अनुज्ञा पत्र के लिए आवेदन पत्र 15 सितंबर तक जमा होंगे

khaskhabar.com: गुरुवार, 08 सितम्बर 2016 6:25 PM (IST)
आतिशबाजी अनुज्ञा पत्र के लिए आवेदन पत्र 15 सितंबर तक जमा होंगे
बाडमेर। दीपावली पर्व पर बाडमेर शहर, बालोतरा शहर, सिणधरी व चौहटन कस्बा में अत्यधिक भीड़-भाड़ को ध्यान में रखते हुए नियन्त्रण के लिए पुख्ता प्रबन्ध किए गए है। कार्यवाहक कलक्टर ओ. पी. बिश्नोई ने बताया कि बाडमेर शहर में सीनियर हायर सैकण्डरी विद्यालय स्टेशन रोड के पीछे के मैदान में अस्थाई आतिशबाजी अनुज्ञापत्र जारी किए जाएगें। आतिशबाजी के अस्थाई अनुज्ञापत्र के लिए 15 सितंबर तक आवेदन पत्र उपखण्ड कार्यालय बाडमेर में जमा करवाये जा सकेंगे। उपखण्ड मजिस्टेट बाडमेर प्राप्त होने वाले आवेदन पत्र वरीयतानुसार सूची के 22 सितम्बर को जिला मजिस्टेट कार्यालय में प्रस्तुत करेंगे। उन्होने बताया कि उपखण्ड मजिस्टेट बाडमेर, उप अधीक्षक पुलिस बाडमेर एवं आयुक्त नगर परिषद बाडमेर के साथ 15 सितम्बर से पूर्व सीनियर हायर सैकण्डरी विद्यालय स्टेशन रोड के पीछे के मैदान का व्यवस्था संबंधी संयुक्त निरीक्षण कर रिपोर्ट उपलब्ध करायेंगे। आयुक्त नगर परिषद बाडमेर उपखण्ड मजिस्टेऊेट बाडमेर की मौजूदगी में 21 सितम्बर से पूर्व लॉटरी द्वारा दुकानों का आवंटन कर सूची मय दुकान नम्बर के उपलब्ध कराएगें।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement