fire in moving car, driver successful to escape the car-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:01 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

चलती कार में लगी, सूझबूझ से बची जान

khaskhabar.com: सोमवार, 07 नवम्बर 2016 11:44 AM (IST)
चलती कार में लगी, सूझबूझ से बची जान
करनाल। शहर के नजदीक नेशनल हाईवे नंबर-1 पर चलती कार में अचानक आग लग गई। गनीमत यह रही कि कार में सवार चालक वक्त रहते कार से निकलने में कामयाब रहा। पुलिस के अनुसार करनाल निवासी अमरीक सिंह पटियाला से वापस करनाल लौट रहा था। शहर के नजदीक पहुंचते ही कार में से धुंआ निकलना प्रारंभ हो गया और कुछ सैकेण्डों में कार आग की लपटों में घिर गई। चालक ने चलती कार से कूदकर स्वयं की जान बचाई। हादसा रविवार रात्रि करीब दस बजे हुआ। कार में आग लगने के बाद मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड को आग पर काबू करने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। इसके चलते हाईव पर भी वाहनों का जाम लग गया। यह भी पढ़े :अनारकली तो नहीं, यहां शराब को ही दीवार में चुनवाया यह भी पढ़े :मरने से पहले बेटी ने सुनाया ससुराल में खुद को जिंदा जलाने का सच...

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement