khaskhabar.com: रविवार, 30 अक्टूबर 2016 11:40 AM (IST)
मेवात। नगीना कस्बे में बीती रात दो झोपड़ियों में आग लग गई। झोपडी में आग लगने के चलते लाखों का सामान और एक दुधारू पशु और उसके पाडे की जलकर मौत हो गई। पीड़ित के अनुसार आग में चारा अनाज, घरेलू सामान, फर्नीचर और दुकान के सामान सहित उसका करीब तीन लाख का माल जलकर राख हो गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पीड़ित ने कहा कि देर रात आग लगने के बाद यदि समय पर दमकलें आ जाती तो इतना नुकसान नहीं होता।
यह भी पढ़े :सऊदी अरब में फंसे सलमान खान ने घर वापसी के लिए पीएम मोदी से लगायी गुहारयह भी पढ़े :पर्रिकर के साथ नजर आ चुका पाक जासूस