बाड़मेर। सिवाना कस्बे में एक झोपे में रखे घरेलू गैस सिलेंडर में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। सिलेंडर में आग लगते ही लोगों ने हिम्मत कर जलते गैस सिलेंडर को बाहर निकालकर सडक़ पर फेंक दिया। इससे बड़ा हादसा टल गया। घटना बालोतरा रोड पर एसबीबीजे बैंक के सामने की है। सिलेंडर की वजह से एक झोपे में आग लग गई। आग देखने लोगों की भारी भीड़ नजर आई। हालांकि लोगों ने मिलकर आग पर काबू कर लिया। एहितयात के तौर लोगों ने सिलेंडर पर रेत डाली, जिससे आग पर काबू पाया जा सका।
यह भी पढ़े :छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले टीचर की धुनाई, प्रबंधन नहीं करता था कोई कार्रवाईयह भी पढ़े :क्या इतना भी बेरहम हो सकता है इंसान...