Fire in College building -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 11:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कॉलेज की बिल्डिंग में लगी आग, दमकल ने पाया काबू

khaskhabar.com: सोमवार, 28 नवम्बर 2016 11:37 AM (IST)
कॉलेज की बिल्डिंग में लगी आग, दमकल ने पाया काबू
कानपुर। साकेत नगर स्थित जागरण आर्ट साइंस एंड कामर्स की बिल्डिंग के ऊपर के माले में आग की तेज लपटे उठता देखा हड़कम्प मच गया। सूचना पर पहुंची दमकल की छह गाड़ियों के कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। किदवई नगर थाना क्षेत्र स्थित साकेत नगर में जागरण इंस्टीट्यूट कॉलेज है। रविवार की सुबह सात बजे कॉलेज कैम्पस में बने आर्ट साइंस एंड कामर्स की बिल्डिंग में आग लग गई। धुंआ निकलता देख सिक्योरिटी गार्ड द्वारा दमकल व सूचना दी गई। आग की जानकारी मिलते ही छह दमकल की गाड़ियां व फायर कर्मी पहुंचे और एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं सूचना पर भारी पुलिस फोर्स भी मौके पर पहुंच गया। प्रथम दृष्टया बिजली का मेन स्विच बंद नहीं किए जाने से आग लगने की बात कही जा रही है। फिलहाल जांच को जा रही है और आग से हुए नुकसान का आकालन कॉलेज प्रबंधन द्वारा बताए जाने की बात कही जा रही है। अब एप आपको बताएगा कहां है शौचालय

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement